प्रदूषण रोकने का प्रभावी मॉडल बन सकता है डीयू का कार्बन गार्डन
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में राजधानी के पहले कार्बन गार्डन का गुरुवार को कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने उद्घाटन किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के सामने लॉन में विकसित इस गार्डन में पेड़-पौधों के साथ शैवाल, फंगस, बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म जीवों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य हवा और मिट्टी दोनों को प्रदूषण से बचाने के लिए एक ऐसा मॉडल तैयार करना है, जिसे छोटे शहरी क्षेत्रों में भी अपनाया जा सके। इस अवसर पर डीयू के कुलपति ने कहा कि गार्डन का क्षेत्रफल छोटा है, लेकिन इसके पीछे का विचार बहुत बड़ा है। उनके अनुसार, प्रदूषण से पैदा हुई पर्यावरणीय समस्या का समाधान केवल तकनीक से नहीं हो सकता। इसके लिए सतत और व्यावहारिक उपाय अपनाने होंगे। उन्होंने डीयू के विभागों और कॉलेजों में भी कार्बन गार्डन स्थापित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.