बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- शहर में मौसम के साथ-साथ प्रदूषण की मार भी जारी है। हवा में धूल और धुएं के कणों की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण सांस संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ रही है। अब प्रदूषण में फिर इजाफा हुआ है। शुक्रवार को फिर एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 294 पर पहुँच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एक्यूआई पुअर जोन में बना रहा। प्रदूषण के कारण लोगों की सांस फूल रही है। एक-दो दिन गिरावट के बाद प्रदूषण फिर बढ़ जाता है। इससे लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में सांस व अस्थमा के मरीज बढ़े हैं। डॉक्टरों के अनुसार प्रदूषित हवा का असर सीधे फेफड़ों पर पड़ रहा है, जिसके कारण निमोनिया के मामलों में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बुजुर्ग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.