गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निगम की तरफ से कई योजनाएं बनाकर उन पर धरात्तल पर काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निगम आयुक्त ने इसकी जानकारी दी। बैठक में नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और पर्यावरण सुधार से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की। निगम आयुक्त ने बताया कि कचरा प्रबंधन, सड़क धूल नियंत्रण, ट्रैफिक जाम से मुक्ति और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से गुरुग्राम को पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित शहर बनाया जा रहा है। शहर में धूल से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने 726.54 किलोमीटर लंबे सड़क नेटवर्क के पुनर्...