प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी समेत कई अफसरों पर जांच के आदेश
मेरठ, मई 11 -- न्यायालय विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्गेश नंदिनी ने अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई न करने के मामले में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और अन्य अधिकारियों पर जांच का आदेश दिया है। न्यायालय ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम मेरठ को इन अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर 20 मई 2026 तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता संदीप कुमार बंसल ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि रोहटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बाड़म में 'संगम ब्रिक फिल्ड' नामक ईंट भट्ठा बिना किसी वैधानिक अनुमति और प्रदूषण विभाग की एनओसी के अवैध रूप से चल रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी, उप्र प्रदूष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.