गिरडीह, मार्च 2 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हॉट मिक्स प्लांट से निकल रहे जहरीले धुआं बेंगाबाद के विशनीशरण व आसपास के क्षेत्रों में जहर घोल रहा है। जिससे पर्यावरण पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। विशेषकर प्लांट से महज सौ मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। जिससे विद्यालय में पढ़नेवाले नौनिहालों की सेहत पर प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुआं का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। हॉट मिक्स प्लांट बैठाने के समय शायद स्कूल और पोषक गांवों को ध्यान में नहीं रखा गया। लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात का भी पता नहीं है कि प्रदूषण विभाग द्वारा हॉट मिक्स प्लांट लगाने की अनुमति दी गई है या नहीं। इस बात की विभागीय पुष्टि नहीं हो पाई है। बहरहाल, मामला जो भी हो, लेकिन यह जांच का विषय बना हुआ है। फिर स्कूल के बगल हॉट मिक्स प्लांट लगाये जाने और क्षेत्र में पर्या...