सोनभद्र, मई 17 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के डोंगिया नाला, बेलवादह, अनपरा, बीना, शक्तिनगर, खड़िया, बलिया नाला आदि स्थानों का रविवार को सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी से जुड़े एनजीटी में याचिकार्ताओं ने स्थलीय दौरा कर प्रदूषण की सच्चाई जानने की कोशिश की। इस दौरान रिहंद जलाशय में मिलता राखड़ व कोयला युक्त गंदा पानी देखकर हैरानी जताई।वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद, क्षेत्रीय संयोजक एवं ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, बेचन, कुसुम, सुनीता, विश्वनाथ, रमेश,अशोक आदि ने बताया कि डोंगिया नाला में केमिकल्स और दुर्गंध युक्त पानी जलाशय में जा रहा है। बेलवादह में राखड़ युक्त हजारों लीटर प्रति मिनट राखड़ युक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि बालिया नाला की स्थिति और गंभीर है उसका पानी हाथ से छूने लायक भी नहीं है। सड़कों पर उड़ रही धूल और चिल्काडा...