नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार प्रदूषण पर जिम्मेदारियों से भागने वाला बयान दे रही है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि वर्ष 2014 से केन्द्र में और 2007 से 2022 तक दिल्ली नगर निगम में भाजपा का शासन रहा है। बीते दस महीनों से दिल्ली में भी भाजपा सरकार है। बीते आठ महीनों से फिर निगम पर भाजपा काबिज है। इसके बावजूद भाजपा सरकार के प्रमुख लोग कह रहे हैं कि प्रदूषण बीते 27 सालों की देन है। इससे निपटने के लिए सरकार को 27 महीने दिए जाएं। यादव ने कहा कि यह गैर जिम्मेदार और अदूरदर्शिता पूर्ण बयान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.