हमीरपुर, फरवरी 6 -- एनजीटी ने कस्बे में बहने वाली गायत्री गंगा के जल की रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तलब की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गायत्री गंगा के पानी के नमूने लेकर रिपोर्ट भेजने की कार्यवाही की है। कस्बे के समाजसेवी राजेश शिवहरे ने कस्बे से गुजरने वाली गायत्री गंगा के अतिक्रमण एवं प्रदूषण की मांग करके याचिका एनजीटी के समक्ष दाखिल की थी। एनजीटी ने मामले की सुनवाई करते हुए दो सदस्यीय टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की थी। गत 4 फरवरी को एनजीटी के सदस्य हरीश कुमार महावर एवं डॉ.कीर्ति वर्मा ने गायत्री गंगा का मौके पर निरीक्षण किया था। टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांदा से गायत्री गंगा के पानी के प्रदूषण की रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक रामनरेश ने गायत्री गंगा के पानी के नमूने लिए है। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.