धनबाद, जुलाई 21 -- भागाबांध के साउथ बलिहारी स्थित डायमंड ब्लैक सॉल्ट फैक्ट्री की जांच सोमवार को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता निराला बास्की ने की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री संचालक मौजूद नहीं थे और कर्मी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सहायक अभियंता ने बताया कि संचालक को नोटिस जारी कर कागजात मांगे जाएंगे और दस्तावेज न मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। दरअसल, भागाबांध के एक समाजसेवी मिथुन यादव ने आरटीआई और शिकायत के जरिए आरोप लगाया था कि फैक्ट्री बिना एनओसी और नियमों के विरुद्ध चल रही है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आगे भी शिकायत की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...