हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने गौलापार क्षेत्र में मुर्गी फार्म की दुर्गंध से आवासी क्षेत्र में हो रही परेशानी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

मुर्गी फार्म की दुर्गंध उन्होंने फार्म स्वामी को आदेश दिए कि फार्म की निष्प्रयोज्य सामग्री का उचित ढंग से निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई में गौलापार निवासी ने बताया कि उनके घर से 50 मीटर दूरी पर मुर्गी फार्म है। जिसमें 2000 मुर्गियां मौजूद हैं, जहां से अत्यधिक दुर्गंध आती है। जिस कारण वहां रहना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कमिश्रर से फार्म को आबादी क्षेत्र से हटवाने का अनुरोध किया। मामले में कमिश्रनर रावत ने मुर्गी फार्म स्वामी को ...