लखनऊ, मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भर्तियों के लिए निकाली गई विज्ञप्ति में संशोधन किया है। भर्तियों में लेखाकार के 22 पद कम कर दिए गए हैं। अब 93 पदों पर भर्तियां होंगी।आयोग ने 115 विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगा था। ऑनलाइन आवेदन दो अप्रैल से लिए जाने हैं। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (प्रथम संशोधन) सेवा विनियमावली- 2026 को बीते 7 मार्च से लागू कर दिया गया है। पुरानी विनियमावली को संशोधन से लेखाकार व लेखा परीक्षक पदनाम अब सहायक लेखाकार होगा, वेतन व शैक्षिणक अर्हताएं इत्यादि अब नई विनियमावली के अनुसार किए जाने के चलते 22 पद कम किया गया है।वहीं दूसरी ओर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के नियंत्रणाधीन फॉर्मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.