भागलपुर, दिसम्बर 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण सप्ताह के समापन दिवस यानी नौ दिसंबर दिन मंगलवार को प्रशिक्षु एएनएम के बीच सदर अस्पताल के विक्टोरिया भवन के सभागार में चित्रांकन प्रतियोगिता (ड्राइंग कंपटीशन) आयोजित होगी। पूर्वाह्न 11:30 बजे से आयोजित इस प्रतियोगिता का थीम पॉल्यूशन एंड नॉन कम्युनिकेबल डिजीज होगा। उक्त जानकारी गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार मनस्वी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह दस बजे मॉडल हॉस्पिटल के परिसर में प्रशिक्षु एएनएम व इलाज के लिए आये मरीजों के बीच प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.