गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। दिल्ली-एनसीआर में निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रेडाई एनसीआर की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक शोध, श्रमिक कल्याण और रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबार सुगमता को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। बैठक में आईआईटी दिल्ली के साथ संचालित एयर पॉल्यूशन एंड कंस्ट्रक्शन रिसर्च परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस अध्ययन से निर्माण कार्यों के दौरान प्रदूषण कम करने के लिए वैज्ञानिक और व्यावहारिक सुझाव प्राप्त होंगे। इसके साथ ही मातृवन, पौधारोपण अभियान, कौशल विकास कार्यक्रम, युवा पहल और एनसीआर की विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।बैठक में ग्रैप के तहत निर्माण प्रतिबंध, रेरा, परिय...