गाज़ियाबाद, जून 11 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। प्रदूषण दूर करने के उद्देश्य से जीडीए मानसून सत्र में एक लाख से अधिक पौधरोपण करेगा, जिसमें फलदार समेत छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इनके लिए प्राधिकरण अपनी योजनाओं में स्थान चिह्नित करने में जुटा है। ताकि एक जुलाई से इस अभियान को तेजी से पूरा किया जा सके। शासन की ओर से मानसून सत्र के दौरान जीडीए को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य के हिसाब से ही प्राधिकरण एक लाख से अधिक पौधारोपण करना है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि 51 हजार फलदार पौधे लगाने की योजना है। इसके अलावा छायादार पौधे लगेंगे। इनके लगने से आने वाले समय में गाजियाबाद की जनता को लाभ मिल सकेगा। साथ ही प्रदूषण का स्तर भी दूर किया जा सके। अधिकारी बताते हैं कि ये पौधे प्राधिकरण की नई विकसित हो रही योजनाओं, पार्कों व हरित पट्टियों में लगेंग...