प्रदूषण डाल रहा गंगा के कार्बन चक्रण में बाधा
वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी। बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधार्थी केतन माधव ने 'गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र की कार्यप्रणाली में मानवजनित परिवर्तनों का अध्ययन' विषय पर शोध किया है। शोधार्थी ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी, भारी धातुएं और सूक्ष्मजीवों की कम होती कार्यक्षमता जैसे कारक गंगा के कार्बन चक्रण में बाधा डाल रहे हैं। यह शोध प्रो. जे. पांडेय के निर्देशन में किया गया। केतन ने अपने शोध प्रबंध का प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन दिया। वाराणसी में गंगा के मध्य क्षेत्र पर किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि मानसून-प्रेरित जलवैज्ञानिक प्रक्रियाएं इसमें भारी धातुओं की गतिशीलता, ऑक्सीजन की उपलब्धता और सूक्ष्मजीवीय गतिविधियों को प्रभावित करती हैं। मानसून के बाद की परिस्थितियां सूक्ष्मजीवीय सक्रियता और कार्बन चक्रण के लिए अनुकूल होती हैं। असि और वरुणा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.