नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार को दिल्ली के 14 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। हालांकि, हवा की रफ्तार थोड़ा बढ़ने के चलते समग्र तौर पर वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ है। दिल्ली के लोग लंबे समय से लगातार प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। पिछले साल 14 अक्तूबर को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची थी। इसके बाद से लगातार ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 289 के अंक पर था। हालांकि, गुरुवार को भी दिल्ली के 14 इलाकों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.