नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बढ़ते प्रदूषण ने पार्क में घुमने वाले लोगों की संख्या भी कम कर दी है। ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण ने पार्क में घुमने-फिरने वाले लोगों की संख्या में भी गिरावट ला दी है। वहीं जो लोग पार्क आ भी रहे हैं, उन्होंने पार्क में चक्कर लगाने की संख्या भी कम कर दी है। सेक्टर-47 के सेंट्रल पार्क में सेक्टर के लोगों के साथ ही आसपास की सोसाइटी के लोग भी काफी संख्या में घुमने आते हैं। पार्क में रोजाना घुमने आने वाले अभिषेक ने बताया कि ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण की वजह से पार्क में लोगों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि लोग पार्क में स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित वॉक करते हैं। अब लोगों को डर सता रहा है कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से बीमार नहीं हो जाए। इस वजह से अधिकांश लोगों ने आना बंद कर दिया ह...