रामगढ़, अप्रैल 25 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा परियोजना के विस्थापितों ने प्रदूषण के खिलाफ शुक्रवार को आंदोलन किया। बिरसा साइडिंग में क्रशर के काम को ठप करा दिया। सुबह 6 बजे से जारी आंदोलन शाम करीब 4 बजे प्रबंधन से वार्ता के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान क्रशर ठप रहने से कोयले का डिस्पैच नहीं हुआ। जिससे सीसीएल सहित क्रशर कंपनी को लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विस्थापित नेता दसई मांझी ने बताया कि कोल क्रशर संचालन से उड़ने वाली धूल और प्रदूषण के कारण आसपास के ग्रामीणों और विस्थापितों को रहना मुश्किल हो गया है।डस्ट सम्प्रेषण की दिशा में प्रबंधन की ओर से ठोस उपाय नहीं किये जा रहे हैं। अजीज होकर विस्थापित आंदोलन को किए। इधर बताया गया कि सुबह 6 बजे आक्रोशित विस्थापितों ने कोल क्रशर स्थल पर प्रदर्शन करते हुए काम ठप कर...