प्रदूषण के खिलाफ ठप किया ओबी परिवहन, पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ चालू
धनबाद, मई 13 -- बढ़ते प्रदूषण से आक्रोशित होकर मंगलवार को भौंरा चेक पोस्ट, सिंह बस्ती और आसपास के दर्जनों युवाओं ने भौंरा सी-2 पैच फायर परियोजना से होने वाले ओबी (ओवरबर्डन) परिवहन को भौंरा-परसियाबाद मोड़ के पास ठप कर दिया। युवाओं का आरोप है कि परसियाबाद में हो रही ओबी डंपिंग ही प्रदूषण का मुख्य कारण है। आलम यह है कि क्षेत्र के स्कूल, घर, पेड़-पौधे, वाहन, धोए हुए कपड़े और यहां तक कि घरों में रखा खाना और पेयजल भी सुरक्षित नहीं है। स्थानीय नदी, तालाबों और कुओं के पानी पर धूल की मोटी परत साफ देखी जा सकती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में भारी कठिनाई हो रही है और लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। घटना की सूचना पाकर भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित युवाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.