नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली होती हवा को लेकर सोमवार को भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इंडिया गेट पर आयोजित इस प्रदर्शन में आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भी लोगों के आमंत्रण पर शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम नहीं कर पा रही है और इसे छुपाने के लिए डाटा में फर्जीवाड़ा कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के प्रति भरोसा कम होने की वजह से पढ़े-लिखे लोग भी अब सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सोसायटी के लोगों की ओर से बुलाए गए इस प्रदर्शन में वह एक दर्शक के तौर पर पहुंचे थे। प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर एक गैर-राजनीतिक प्रदर्शन होना दिल्ली सरकार और भाजपा के प्रति कम हो रहे लोगों के विश्वास का प्रतीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.