गौरीगंज, अप्रैल 4 -- अमेठी, संवाददाता। सीमेंट फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर अधिवक्ता अमित पाठक की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। शिकायत में फैक्ट्री से निकलने वाली धूल, धुआं और अपशिष्ट के कारण आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का मुद्दा उठाया गया था। जांच के लिए गठित टीम में डॉ. अनिल कुमार माथुर, पर्यावरण अभियंता, क्षेत्र-6, मुख्यालय लखनऊ, जीसी आर्या, पर्यावरण अभियंता, क्षेत्र-4, मुख्यालय लखनऊ तथा महेंद्र सिंह, सहायक पर्यावरण अभियंता, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उन्नाव शामिल रहे।टीम ने सर्वप्रथम फैक्ट्री परिसर का गहन निरीक्षण किया, जिसमें उत्पादन प्रक्रिया, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली की स्थिति ...