बोकारो, अप्रैल 2 -- गोमिया, अनंत कुमार। प्रदूषण का दंश झेल रहा तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) ललपनिया अब राहत की सांस लेगी। यहां प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनाए गए नवनिर्मित ऐश वाटर री-सर्कुलेशन सिस्टम (एडब्ल्यूआरएस) का ट्रायल रन बुधवार को संपन्न हो गया। बुधवार को ऐश पॉन्ड में एडब्ल्यूआरएस सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया। इस दौरान टीवीएनएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा ने स्विच ऑन कर सिस्टम का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले पूजा भी की गई। सिस्टम के चालू होते ही ऐश वाटर को पुनः संयंत्र में उपयोग के लिए भेजा गया। इसके शुरू होने से ऐश पॉन्ड से बाहर जाने वाले गंदे पानी को काफी हद तक रोका जा सकेगा, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार यह सिस्टम जीरो डिस्चार्ज सिस्टम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एडब्ल्यूआरएस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.