हापुड़, दिसम्बर 18 -- बढ़ते प्रदूषण ने खांसी, नजला, जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल और गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र की ओपीडी में 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। जिले में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिस कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी हो रही है और गले में खरास, नजला, जुकाम हो गया है। आंखों में जलन की दिक्कत लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। गुरुवार को जिलेभर के सरकारी अस्पताल खुले। सीएचसी हापुड़ की ओपीडी में 250 गले में खरास, खांसी और नजला जुकाम के मरीज पहुंचे। इसके अलावा जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में भी 150 खांसी, नजला, जुकाम के मरीज पहुंचे। सभी मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। सीएचसी हापुड़ के अधीक्षक डॉ समरेंद्र ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.