प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों से धूल हटाने पर रहेगा निगम का जोर
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में सर्दी के दौरान प्रदूषण पर काबू पाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार सड़कों से धूल हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। चौड़ी सड़कों के साथ ही कम चौड़ी सड़कों पर भी रोड स्वीपिंग मशीनें उतारी जाएंगी। इसके अलावा मलबा उठाने के लिए प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। खराब पड़े पानी के छिड़काव वाले टैंकरों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
रोड स्वीपिंग मशीनों की संख्या पर्यावरण प्रबंधन सेवा विभाग (डेम्स) कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने बताया कि फिलहाल निगम के पास 61 रोड स्वीपिंग मशीनें हैं। ये मशीनें केवल 60 फुट से अधिक चौड़ी सड़कों पर ही काम कर सकती हैं। ऐसे में कम चौड़ी सड़कों से धूल हटाने के लिए 70 नई मशीनें मंगाई जा रही हैं। इनकी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.