प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के चुनौतियों के लिए पौधा रोपण जरूरी
गया, जुलाई 1 -- पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से रोटरी गया सिटी और इंटरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गया कॉलेज खेल परिसर स्थित आर्चरी ग्राउंड में बुधवार को पौधरोपण किया गया। विभिन्न प्रजातियों के लगभग एक सौ पौधे लगाए गए। लोगों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया । मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।रोटरी गया सिटी के अध्यक्ष डॉ. एमएन अंजूम ने कहा कि संस्था सामाजिक सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। इंटरेक्ट क्लब के सदस्यों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.