बिजनौर, मई 5 -- नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति की ओर से मंगलवार को तहसील परिसर में पंचायत हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अंजनी कुमार और नायाब तहसीलदार नजीबाबाद ममता यादव को एक मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि जिले भर में बड़ी फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित जल और धुएं से कैंसर जैसी अनेकों जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के खिलाफ एक अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा अवैध खनन का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, डॉ. अरूण कुमार, नरेश कुमार, सरदार जरनैल सिंह, अजयपाल सिंह, अंकित दहिया, सुखवीर सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह, मुव्वशीर वेग, अकरम अली, भूपेंद्र सिंह, फुरकान अली, शहजाद अली, दयाराम सिंह, शहाबुद्दीन अहमद, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.