कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर। तेज हवा के कारण शहर के प्रदूषण के स्तर में मंगलवार को कमी आई। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 412 रहा, जबकि कानपुर का एक्यूआई 123 था। नगर का एक सेंटर सोमवार को खराब था जिसके कारण सोमवार को दो सेंटरों के औसत की वजह से एक्यूआई 209 रहा था। मंगलवार को तीसरा सेंटर भी शुरू हो जाने से एक्यूआई 123 रहा। धूल-धुएं के कणों की संख्या से लेकर कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा में भी कमी आई। किदवई नगर सेंटर जहां का एक्यूआई सोमवार को 226 रहा था वहां मंगलवार को 140 रहा। नेहरू नगर सेंटर पर कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा 78 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। एनएसआई सें सेंटर पर कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 109 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। शहर में खतरनाक गैसों पर नियंत्रण अभी भी नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.