नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई राजधानी में 17 जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की गति कम होने के चलते वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है। मंगलवार को यह सोमवार की अपेक्षा अधिक दर्ज की गई। सीपीसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4 बजे 272 दर्ज किया गया जबकि सोमवार को यह इसी समय 210 दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को इस बार जाड़े के मौसम में पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ा है। प्रदूषण के स्रोतों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.