नई दिल्ली, अगस्त 5 -- इंडियन सिनेमा के स्टार प्रदीप रावत ने 4 अगस्त को आखिरी सांस ली। 74 की उम्र में प्रदीप ने दुनिया को अलविदा कहा। आज यानी 5 अगस्त को एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। गजनी स्टार के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे पहुंचे। आमिर खान भी अपने को-स्टार को आखिरी विदाई देने पहुंचे। दोस्त की अंतिम विदाई में आमिर खान की आंखें नम दिखाई पड़ीं।प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर खान Instant Bollywood ने आमिर खान की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आमिर खान के चेहरे पर दोस्त के जाने की उदासी साफ नजर आ रही है। आमिर खान की गजनी में प्रदीप रावत ने खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा, प्रदीप रावत आमिर खान की फिल्म लगान में भी नजर आए थे। यह भी पढ़ें- बीआर चोपड़ा की महाभारत में थे गजनी के प्रदीप रावत, 3...