वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। बीएचयू विधि संकाय के विशिष्ट पूर्व छात्र और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। प्रदीप राय ने 1998 में संकाय से एलएलबी की डिग्री ली। वह वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। संकाय प्रमुख प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह भी पढ़ें- एससीबीए के निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप राय ने सीजेआई से कहा हम आपके मार्गदर्शन में काम करेंगे यह भी पढ़ें- AIBE 22 Registration 2026: एआईबीई 22 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट और योग्यता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...