जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर । कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव आज सुबह सर्किट हाउस पहुंचे। वहां जिले के कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सोनकर, बबलू झा, राकेश साहू सहित कई अन्य नेता शामिल थे। प्रदीप यादव आज से चाईबासा में शुरू हो रहे ओडिशा और झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण में शामिल होने चाईबासा जा रहे थे। इस दौरान हुए रास्ते में कुछ देर के लिए सर्किट हाउस पहुंचे थे। चाईबासा में दोनों राज्यों के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण लगातार इस माह के अंत तक चलेगा। इसके समापन समारोह में शामिल होने के लिए सांसद राहुल गांधी भी आने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.