गाजीपुर, मार्च 24 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महंत रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भुड़कुड़ा जखनियां में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से अंतर महाविद्यालय महिला-पुरुष वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में 48 किग्रा में प्रदीप यादव ने स्वर्ण, रोहित कुमार ने रजत पदक जीता। 52 किग्रा में अंकिश कुमार ने स्वर्ण, अभिषेक सिंह ने रजत, जबकि 60 किग्रा में सनी कुमार यादव ने स्वर्ण और अखिल कार्तिकेय ने रजत पदक हासिल किया। अन्य भार वर्गों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में 45 किग्रा में काजल सैनी, 48 किग्रा में कविता कुमारी, 52 किग्रा में दिव्यांशी, 56 किग्रा में नंदन...