रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विधायक प्रदीप यादव ने दुमका जिला अंतर्गत हंसडीहा में बने 100 बेड के अस्पताल में 25 करोड़ की लागत वाली लैब जांच प्रयोगशाला के सामान और एक्सरे मशीन की हुई चोरी की जांच की मांग की है। उन्होंने सदन में सोमवार को इस मुद्दा को उठाया। उन्होंने कहा कि यहां कोल इंडिया के सीएसआर फंड से 100 बेड का एक अस्पताल बना था। इसे बनाने में 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। अस्पताल आज तक चालू तो नहीं हुआ, लेकिन वहीं अब यहां 25 करोड़ की चोरी हो गई। उन्होंने दावा किया कि बिना अस्पताल कर्मी के सहयोग के बिना यह चोरी नहीं हो सकती। सरकार से मांग है कि इस पर संज्ञान लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले को संज्ञान में लेने का निर्देश संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर को दिया। जवाब में स्वास्थ्य मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.