बोकारो, मार्च 8 -- जदयू पार्टी ने प्रदीप महतो को तीसरी बार बोकारो का जिलाध्यक्ष बनाया है। रांची स्थित प्रदेश कार्यालय के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार व राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने निर्वाचन पत्र सौंपा। परिषद सदस्य के रूप में प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। प्रदीप महतो ने कहा कि कहा कि पार्टी तीसरी बार नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। जिसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के आभारी है। उन्होंने कहा कि यहां उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से बोकारो जिले में जनता दल यूनाइटेड के संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी नीतियों, सिद्धांतों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने...