रुडकी, मार्च 23 -- कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने विभागों की प्राथमिकताओं का खाका सामने रखा है। इसमें स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी के जरिए सुशासन, विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के साथ आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया है। परिवहन क्षेत्र में ऑल-वेदर कनेक्टिविटी को सबसे अहम माना गया है। मुख्य मार्गों के साथ ग्रामीण सड़कों को भी बारहमासी बनाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने, चारधाम यात्रा और कुंभ मेले को अधिक सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने की बात कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...