मुरादाबाद, मार्च 10 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ''ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट (2025-26)'' में क्षेत्र के बेटे ने अपना परचम लहराया है। शरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम भायपुर निवासी कुलवंत सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार ने मंगलवार को हुए कड़े मुकाबले में अपनी खेल प्रतिभा और ताकत का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) हासिल किया है। वर्तमान में राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं में प्रवक्ता (पेंट टेक्नोलॉजी) के पद पर कार्यरत प्रदीप इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अद्भुत रहा प्रदर्शन, उठाया 780 किलो वजन:105 किग्रा वर्ग के महामुकाबले में प्रदीप कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कुल 780 किलोग्राम का भारी-भरकम वजन उठाकर यह रजत पद...