सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले के खेल इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। लोटन बाजार थाना क्षेत्र के छोटे से गांव सैनुआ निवासी प्रदीप चौरसिया का चयन एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट (सपोर्ट स्टाफ) के रूप में हुआ है। जिले से पहली बार किसी व्यक्ति के एशियन गेम्स में भारतीय दल का हिस्सा बनने की उपलब्धि से लोटन ब्लाक के सैनुआ गांव से लेकर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। मधुर श्याम चौरसिया के पुत्र प्रदीप ने कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर गांव की पगडंडी से अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक का सफर तय किया है। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के हेड कोच का ऐलान, गौतम गंभीर नहीं; ये जाएंगे टीम के साथ जापान भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के साथ स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट ...