प्रयागराज, नवम्बर 19 -- प्रयागराज। उत्तराखंड के प्रदीप चौधरी ने लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का खिताब अपने नाम किया। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे आनंद भवन के सामने से शुरू हुई 42.195 किलोमीटर की इस प्रतिष्ठित दौड़ में प्रदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। मुंबई के राज तिवारी दूसरे और इसी शहर के निखिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। देशभर से आए धावकों ने मैराथन में दमखम दिखाया। दौड़ का समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुआ। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर प्रदीप चौधरी ने अपनी श्रेष्ठता साबित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...