महोबा, अप्रैल 6 -- श्रीनगर। ग्राम प्रधान के भाई का समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। होनहार प्रदीप राजपूत ने लगन से सफलता हासिल की है। जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार राजपूत के पुत्र और ग्राम प्रधान आशीष राजपूत के भाई की सफलता पर लोगों ने घर पहुंचकर बधाईयां दी। होनहार की सफलता से परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...