मधुबनी, मार्च 5 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। शहर से सटे कनैल गांव निवासी रामप्रसाद राय एवं श्रीमती प्रमिला देवी के सुपुत्र प्रदीप कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रौशन किया गया है। प्रदीप की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष और उत्सव का माहौल है। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण सच्चा हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। प्रदीप आज वे समाज के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आए हैं। प्रदीप अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं पूरे परिवार को देते हैं। विशेष रूप से उनके भाइयों संतोष, संजीव और राजू तथा बहनों रंजू, रानी, किरण और कोमल का सहयोग और उत्साहवर्धन उनके संघर्ष के दिनों में हमेशा प्रेरणा का आधार रहा। प्रदीप की सफलता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.