लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को प्रदीप शुक्ला को सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा राजा रावत बंथरा अध्यक्ष व भुवनेश पांडे आलमनगर अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा अंकित तिवारी को उन्नाव का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर रवि प्रकाश, संजीव शुक्ला और सौरभ चावला सहित कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.