गिरडीह, अगस्त 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पोषण सखी संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला मेहरा ने बुधवार को कहा कि रांची विधानसभा के समीप कुटे मैदान में 07 अगस्त के धरना-प्रदर्शन में गिरिडीह की पोषण सखी भाग नहीं लेगी। कहा कि छह अगस्त से मानसून सत्र शुरु हो रहा है। लिहाजा धनबाद जिले की कुछेक पोषण सखी, पद पर रहते राजनैतिक दलों से जुड़ी है। उनके द्वारा 07 अगस्त को कुटे मैदान में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। जिसमें गिरिडीह जिले की समस्त पोषण सखियों ने निर्णय लिया है कि वे इस धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी, क्योंकि यही सरकार ने पोषण सखियों की नौकरी वापस की है और आगे भी सरकार पोषण सखियों का भविष्य बेहतर करेगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, नौ को निकलेगा मशाल जुलूस कहा कि इसकी लिखित सूचन...