प्रदर्शन में शामिल होने जहांगीरगंज से जाएंगे 200 शिक्षक-कर्मचारी
अंबेडकर नगर, सितम्बर 24 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित शिक्षक-कर्मचारी रैली में शामिल होने के लिए जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र से तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली में शामिल होने के लिए क्षेत्र से करीब 200 शिक्षक और कर्मचारी लखनऊ जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए अटेवा पेंशन बचाओ मंच के संयोजक शिवकांत सिंह ने बताया कि शिक्षक-कर्मचारियों के लखनऊ जाने के लिए तीन बस और 10 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी शिक्षक-कर्मचारी वाहनों से लखनऊ पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की समाप्ति और शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर आयोजित होने वाली रैली को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों में उत्साह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.