प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद
दरभंगा, अगस्त 14 -- दरभंगा। नई दिल्ली में संसद भवन के मकर द्वार पर संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा सांसदों के साथ दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर भी शामिल हुए। वे रांची में छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के छात्र विरोधी रवैये की जमकर आलोचना की। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकार, रोजगार और न्याय की लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों पर छात्र आंदोलन के मुद्दे पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- ट्वीट करने के बजाय झारखंड आएं राहुल गांधी : आदित्य साहू यह भी पढ़ें- Ranchi News: छात्रों ने कहा-हम सभी विशुद्ध छात्र, नेता होने का आरोप निराधार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.