प्रदर्शन पर रोक के आदेश को वापस लेने की मांग
फरीदाबाद, जून 19 -- पलवल, सरसमल। संयुक्त किसान मोर्चा पलवल ने धरना, प्रदर्शन और रैली पर रोक संबंधी सरकारी आदेश का विरोध किया है। शुक्रवार को जारी बयान में किसान नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है। साथ ही इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुधेरा ने जारी बयान में कहा कि संविधान देश के नागरिकों को अपनी मांगों और अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जन आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। किसान नेताओं ने कहा कि जल्द ही जनवादी संगठनों की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.