प्रदर्शन को लेकर पुलिस चौकस, शहर के प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग
पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- पीलीभीत। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार द्वारा प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट जाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के निरंजन कुंज कॉलोनी में प्रदर्शनकारियों का एकत्र होना शुरू हो गया है। इसे देखते हुए शहर में आने वाले सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर पुलिस की तैनाती कर सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही शहर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। वहीं, निषेधाज्ञा लागू होने के कारण प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों के कलेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.