प्रयागराज, जुलाई 27 -- नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। तीन भाजपा नेताओं की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज के आधार पर सोमवार को दस उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर, गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर प्रतापपुर सपा विधायक विजया यादव और सोरांव विधायक गीता पासी ने समर्थकों के साथ आलाधिकारियों से मिलकर नाराजगी जताई। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस में छात्रों के प्रदर्शन के बीच कुछ उपद्रवियों ने पूर्व सांसद के बेटे समेत भाजपा का झंडा लगे तीन वाहनों में तोड़फोड़ की थी। सिविल लाइंस थाने में तोड़फोड़ और हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। माम...