प्रदर्शन के बाद धरना पर बैठे मजदूर
धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद। केंद्र और राज्य सरकार के राशन की आपूर्ति अलग-अलग गोदामों से करने के आदेश के खिलाफ शनिवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर दर्जनों मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। मजदूरों ने कहा कि नई डायरेक्ट डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) व्यवस्था को सरकार बदले अन्यथा हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार के इस नियम के लागू किए जाने से 200 मजदूरों का रोजगार छिन गया है। वर्षो से हमलोग यही काम करते आ रहे हैं। अचानक से रोजगार छिन जाने से आजीविका का संकट आन पड़ा है। सरकार रोजगार देने की बात करके रोजगार छीन रही है। यह भी पढ़ें- राशनकार्ड में नाम तो करना होगा ये काम, वरना कट जाएगा; बदल गया नियम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.