गंगापार, अप्रैल 16 -- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत गुरुवार को जारी के एक पैलेस में संगोष्ठी का आयोजन राजमणि पासवान की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और अधिकार देता है, लेकिन किसी को भी प्रदर्शन के नाम पर तोड़फोड़, हिंसा और अराजकता फैलाने का अधिकार नहीं देता है। बाबा साहेब छुआछूत और भेदभाव से पीड़ित थे, लेकिन उन्होंने संविधान के माध्यम से हर भारतीय को समान अधिकार देकर देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। विपक्ष पर हमला बोलते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने पूजा के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के लिए प्रेरित किया था, लेकिन आज कुछ दल राजनीति के लिए अपनी मूर्तियां बनवाकर स...