नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- दिल्ली आने वाली ट्रेन के रद्द होने पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुंबई में शुक्रवार को उन्होंने कहा, हमें जंतर- मंतर पर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं है लेकिन हम प्रदर्शन करेंगे। केंद्र सरकार जेन-जी से डरी हुई है। सरकार युवाओं से डरती है तो उसे पूरा देश बंद कर देना चाहिए। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। आरोप है कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। दीपके ने कहा कि जंतर- मंतर पर प्रदर्शन के लिए सरकार की अनुमति की जरूरत नहीं है क्योंकि यह विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान है। एक्स पर पोस्ट में दीपके ने लिखा कि केंद्र सरकार ने आपातकाल को आधिकारिक बना दिया है। मेट्रो बंद, रेलवे बंद, इंटर...